Indian Calendar 2024 Holidays and Festival List: (सन 2024 में पड़ने वाले व्रत-त्योहारोंऔर अवकाशों की सूची


Indian Calendar 2024 Holidays and Festival List: (सन 2024 में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों और अवकाशों की सूची

हमारे देश में साल 1957 में ही शक संवत को राष्ट्रीय पंचांग के तौर पर मान्यता प्रदान कर दी गई थी। हमारे देश का जो राष्ट्रीय कैलेंडर है, उसे शक संवत के नाम से जाना जाता है, जोकी चंद्र-सौरमंडल पर आधारित होता है। भारतीय कैलेंडर में लगभग सभी प्रमुख त्योहारों के नाम तिथि सहित प्रिंटेड होते हैं। चलिए भारतीय कैलेंडर 2024 के अनुसार जानते हैं कि, साल 2024 में आने वाले महत्वपूर्ण त्यौहार कौन से हैं और वह कौन से महीने में कौन सी तारीख को पड़ेंगे।

Indian Calendar 2024 Holidays and Festival List

Indian Calendar 2024 Holidays and Festival List

भारतीय कैलेंडर 2024 जनवरी (Indian Calendar 2024 January)

जनवरी भारतीय कैलेंडर का पहला महीना होता है। इस महीने में देश के अधिकतर इलाकों में तगड़ी ठंड पड़ती है। हालांकि साउथ के इलाकों में हल्की गर्मी भी शुरू हो जाती है। इस महीने में आने वाले प्रमुख त्यौहार निम्नानुसार हैं।

तारीख और दिन त्यौहार
1 जनवरी, सोमवार नव वर्ष
14 जनवरी, रविवार लोहड़ी
15 जनवरी, सोमवार पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति
23 जनवरी, मंगलवार सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती
26 जनवरी, शुक्रवार गणतन्त्र दिवस

भारतीय कैलेंडर 2024 फरवरी (Indian Calendar 2024 February)

देश के कुछ राज्यो में फरवरी के महीने में वातावरण में पसीना निकालने वाली गर्मी शुरू हो जाती है। वहीं कुछ राज्यों में ठंडी की विदाई होने लगती है।

तारीख और दिन त्यौहार
14 फरवरी, बुधवार बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा

भारतीय कैलेंडर 2024 मार्च (Indian Calendar 2024 March)

हर साल अधिकतर मार्च के महीने में ही रंगों का त्यौहार होली आता है। इसके अलावा मार्च के महीने में आने वाले प्रमुख त्यौहार कौन से हैं, नीचे उनके नाम देखें।

तारीख और दिन त्यौहार
8 मार्च, शुक्रवार महाशिवरात्रि
24 मार्च, रविवार होलिका दहन
25 मार्च, सोमवार होली

भारतीय कैलेंडर 2024 अप्रैल (Indian Calendar 2024 April)

हिंदुओं का बहुत ही धार्मिक पर्व गुप्त नवरात्रि अप्रैल के महीने में आती है। नवरात्रि के इन दिनों में माता दुर्गा जी की सेवा, पूजा, अर्चना होती है। इसके अलावा कुछ प्रमुख त्यौहार भी इसी महीने में आते हैं।

तारीख और दिन त्यौहार
1 अप्रैल, सोमवार बैंक अवकाश
9 अप्रैल, मंगलवार चैत्र नवरात्रि, उगाडी, गुड़ी पड़वा
10 अप्रैल, बुधवार चेटी चंड
13 अप्रैल, शनिवार बैसाखी
14 अप्रैल, रविवार अम्बेडकर जयन्ती
17 अप्रैल, बुधवार चैत्र नवरात्रि पारणा, राम नवमी
23 अप्रैल, मंगलवार हनुमान जयंती

भारतीय कैलेंडर 2024 मई (Indian Calendar 2024 May)

मई के महीने में देश में प्रचंड गर्मी पड़ती है। इस महीने में आने वाले प्रमुख त्यौहार की संख्या सिर्फ एक है।

तारीख‌ और दिन त्यौहार
10 मई, शुक्रवार अक्षय तृतीया

भारतीय कैलेंडर 2024 जुलाई (Indian Calendar 2024 July)

भारत में जुलाई के महीने में दक्षिण भारत में एक बड़ी शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसे देखने के लिए देश और दुनिया भर से लोग आते हैं। इस शोभायात्रा को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा कहा जाता है।

तारीख और दिन त्यौहार
7 जुलाई, रविवार जगन्नाथ रथ यात्रा
17 जुलाई, बुधवार अषाढ़ी एकादशी
21 जुलाई, रविवार गुरु-पूर्णिमा

भारतीय कैलेंडर 2024 अगस्त (Indian Calendar 2024 August)

गर्मी में एक-दो महीने त्योहारों का अभाव पड़ने के बाद अगस्त से एक बार फिर से कई बड़े त्यौहार की शुरुआत हो जाती है, जिनमें जन्माष्टमी से लेकर रक्षाबंधन तक शामिल है।

तारीख‌ और दिन त्यौहार
7 अगस्त, बुधवार हरियाली तीज
9 अगस्त, शुक्रवार नाग पंचमी
15 अगस्त, गुरुवार स्वतन्त्रता दिवस
19 अगस्त, सोमवार रक्षा बंधन
22 अगस्त, गुरुवार कजरी तीज
26 अगस्त, सोमवार जन्माष्टमी

भारतीय कैलेंडर 2024 सितंबर (Indian Calendar 2024 September)

सितंबर में देश के अधिकतर राज्यो में बरसात होती रहती है, जो गर्मी से व्याकुल धरती को पानी देती है साथ ही इंसानों को गर्मी से राहत देती है।

तारीख और दिन त्यौहार
6 सितंबर, शुक्रवार हरतालिका तीज
7 सितंबर, शनिवार गणेश चतुर्थी
15 सितंबर, रविवार ओणम/थिरुवोणम
17 सितंबर,मंगलवार अनंत चतुर्दशी

भारतीय कैलेंडर 2024 अक्टूबर (Indian Calendar 2024 October)

अक्टूबर के महीने में देश के राष्ट्रपिता की जयंती पड़ती है। इसके अलावा हिंदुओं का एक बड़ा धार्मिक त्यौहार भी इसी महीने में आता है, जो कि तकरीबन 9 दिनों तक चलता है। अन्य महत्वपूर्ण अक्टूबर के महीने की तिथियां निम्न अनुसार है।

तारीख‌ और दिन त्यौहार
2 अक्टूबर, बुधवार गाँधी जयन्ती
3 अक्टूबर, गुरुवार शरद नवरात्रि
12 अक्टूबर, शनिवार दशहरा, शरद नवरात्रि पारणा
20 अक्टूबर, रविवार करवा चौथ
29 अक्टूबर, मंगलवार धनतेरस
31अक्टूबर, गुरुवार नरक चतुर्दशी

भारतीय कैलेंडर 2024 नवंबर (Indian Calendar 2024 November)

नवंबर के महीने में देश के अधिकतर राज्यों में ठीक-ठाक ठंडी पड़ने लगती है। हालांकि यह महीना कई महत्वपूर्ण त्यौहार भी अपने साथ लेकर के आता है, जिसमें बिहार का प्रमुख लोक पर्व छठ भी शामिल है।

तारीख और दिन त्यौहार
1 नवंबर, शुक्रवार दिवाली
2 नवंबर,शनिवार गोवर्धन पूजा
3 नवंबर, रविवार भाई दूज
7 नवंबर, गुरुवार छठ पूजा
14 नवंबर, गुरुवार बाल दिवस

भारतीय कैलेंडर 2024 दिसंबर (Indian Calendar 2024 December)

दिसंबर किसी भी साल का आखिरी महीना होता है। इसके बाद अगला महीना नए साल का होता है।

तारीख और दिन त्यौहार
25 दिसंबर, बुधवार मेरी क्रिसमस

तो ये था साल 2024 का व्रत एवं त्यौहारों से भरा कैलेंडर, जिसमें सरकारी एवं निजी अवकाश रहेंगे.

अन्य पढ़ें –

Show Buttons
Hide Buttons